Menu
Select Language
EN
HI

क्या महिला पुरुष की बराबरी कर सकती है?

p

priya shukla

Jun 25, 2026 • 53 Views

क्या महिला पुरुष की बराबरी कर सकती है?


पुरुष के बराबरी की बात करते हैं क्या महिला पुरुष की बराबरी कर सकती है। यह मेरा पश्न है? इसका उत्तर है
नहीं ।एक महिला पुरुष की बराबरी कभी नहीं कर सकती । 

हालांकि इस विषय में मैं आलोचना की पात्र हो सकती हूं , क्योंकि मैं स्वयं महिला हूं । और हमने अपने आसपास के   पुरूष को देखा है जो २४घंटे में १८घंटे काम करते है ,उनको कोई शिकायत नहीं है ।

 कि क्या  मिला जीवन में अभी तक और क्या मिलेगा आगे ।हमने सुना है बोलते कुछ लोगों को की महिलाएं नहीं होगी तो पुरुष नहीं होंगे ,तो क्या पुरुष के बिना महिलाएं संभव है शायद विचारणीय प्रश्न है ।

 पुरुष वह काम कर रहा है जिसका हम अंश भर भी नहीं कर रहे इसलिए यह बोलना कि पुरुष की बराबरी महिलाएं कर रही उचित नहीं होगा ।बल्कि यह बोला जाए कि हमें पुरुष से बराबरी नहीं सम्मान चाहिए ।

 सम्मान जब दिया जाएगा तो निश्चित है मिलेगा भी। क्योंकि उन जैसा तो नहीं बन सकती हम न बल से न उनके कार्य से । हम महिलाओं ने कई क्षेत्र विजय किए जो लोगों को लगा कि महिलाओं के लिए असंभव है वह भी संभव किया हम उसकी सराहना करते है । वह महिलाएं हमने शक्ति देती है ।परन्तु विस्मरणीय है कि हमारी सफलता में पुरुषों की भागीदारी से ही संभव है ।
मेरे इस आलेख से निश्चित बहुत महिलाएं अप्रसन्न होगी और मैं उनके भावनाओं का सम्मान करती हूं।पर आप सबसे अनुरोध है कि एक बार आपने पास के पुरुषों को देखिये उन पर विचार कीजिए ।वह ऐसा काम कर रहे है।

 जो हम महिलाएं करने में  असमर्थ है । और वह वो काम बिना किसी शिकायत के कर रहे है ।इसलिए नहीं कि कोई मजबूरी है बल्कि इसलिए कि वह प्रेम करते है हमसे (महिलाओं )से जो उनकी माता, बहन  कोई  भी हो सकती है ।

 हमने कई पुरुषों को देखने के बाद यह विषय चुना । पुरुषों की बराबरी हम महिलाएं नहीं कर पाएंगे चाह के भी नहीं कर पाएंगे।मेरा सौभाग्य की मैं उन पुरुषों के छत्रछाया।

Discussion